फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident,kannauj,kannauj news

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Sat, 14 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident,kannauj,kannauj news
हादसे के बाद इंदरगढ़ थाने के बाद बैठे मृतकों के गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
उमर्दा (कन्नौज)। चचेरे भाई की साली की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को उमर्दा पुल के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। बाइक नंबर के जरिये परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के नारायणपुर भानु निवासी सुनील कुमार(20) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। 11 मई को वे भतीजे की छठी में शामिल होने के लिए घर आए थे। गुरुवार को चचेरे भाई की साली की शादी इंदरगढ़ के विधईपुरवा गांव में थी। इसमें शामिल होने के बाद शुक्रवार सुबह सुनील छोटे भाई मोहित(16) के साथ बाइक पर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

इंदरगढ़-तिर्वा-उमर्दा मार्ग पर उमर्दा पुल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में सुनील और उसके छोटे भाई मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर इंदरगढ़ पुलिस पहुंची। सुनील की बाइक के पंजीकरण नंबर के जरिये परिजनों को घटना की सूचना दी गई। तिर्वा मेडिकल कॉलेज में दोपहर को पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशियां मनाने आए थे, बेइंतिहा दर्द दे गए
सुनील दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, जबकि मोहित दिबियापुर में नवोदय विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था। तीन भाइयों में सुनील दूसरे नंबर और मोहित सबसे छोटा था। बड़े भाई शरद के पुत्र हुआ था। 11 मई को उसकी छठी में शामिल होने के लिए सुनील दिल्ली से आया था। खुशियों में शामिल होने आए सुनील को एहसास भी नहीं था कि वह जीवित वापस नहीं जाएगा। परिजनों को ऐसा दर्द देगा जो जिंदगी भर भुलाया नहीं जा पाएगा।

अंधा मोड़ और सड़क किनारे झाड़ियों के चलते हो रहे हादसे
उमर्दा पुल के पास सड़क पर अंधा मोड़ है। पुल के दोनों तरफ सड़क भी संकरी है। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ झाड़ियां और जंगली पेड़ हैं। इस कारण सड़क पर आरपार नहीं दिखाई देता। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में यहां कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed