{"_id":"6240a2156ebc7b616f6b9bc5","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6878387130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय आने से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय आने से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत
विज्ञापन
सुखराम शाक्य (फाइल फोटो)। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। गांव से छिबरामऊ बाजार करने के लिए आ रहे युवक की बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के ग्राम अटिया निवासी सुखराम शाक्य (43) बाइक से छिबरामऊ बाजार करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह ललकापुर गांव के सामने स्थित मारुती शोरुम के सामने पहुंचे, तभी उनकी बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय सुखराम का हेलमेट टूट गया और वह बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल सुखराम को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया। वह सैफई पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुखराम दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में तीन बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की वह शादी कर चुका है। वह खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।
दो साल पहले पत्नी की हुई थी मौत
सुखराम के पास सिर्फ दो बीघा ही जमीन है, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दो साल पहले उसकी पत्नी कुसुमा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से बच्चों की जिम्मेदारी उस पर ही आ गई।