{"_id":"622e3c3af727567610739bd7","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6855017145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में घुसी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत आठ बराती हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम में घुसी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत आठ बराती हुए घायल
विज्ञापन
कन्नौज के छिबरामऊ में हुए हादसे में घायल नवविवाहित जोड़ा। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। देवरिया से फिरोजाबाद लौट रही बरातियों से भरी कार ग्राम घिलोई के पास दुर्घटना ग्रस्त डीसीएम में घुस गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन के अलावा छह अन्य सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई व छह को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
फिरोजाबाद जनपद के ग्राम मड़हा थाना फरया निवासी हरिओम (26) की शादी शनिवार को देवरिया जनपद की गुड़िया (25) के साथ हुई थी। शादी के बाद सभी विदा कराकर फिरोजाबाद लौट रहे थे। रविवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब जीटी रोड पर घिलोई गांव में दो डीसीएम आमने-सामने आपस में टकरा गईं। उसी दौरान बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार भी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन के साथ ओमवीर सिंह (50), छोटू (27), दीवारी लाल (50), बुद्धसेन सिंह (50), उदयपाल सिंह (50) और चालक कासगंज जनपद के ग्राम बनीपुर निवासी कैलाश (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दिवारीलाल व बुद्धसेन सिंह को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई व छह अन्य घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
घिलोई गांव में ही जली थी बस, गई थी दस सवारियों की जान
एक महीने पहले जनवरी में फर्रुखाबाद से सवारियां भरकर जयपुर जा रही स्लीपर बस घिलोई गांव में ही सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर आग का गोला बन गई थी। इस हादसे में दस सवारियों की जान गई थी। अब जहां पर बरातियों से भरी कार हादसाग्रस्त डीसीएम से टकराई, वहां से बस जलने की दूरी महज सौ कदम ही है। ऐसे में लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं।