{"_id":"6183f35636894e702e2c050e","slug":"accidant-kannauj-news-knp66221782","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। गांव कुंवरपुर बनवारी में गुरुवार को खेत से घर लौट रहे मजदूर को पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मजदूर के परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव नगला जोर निवासी उमेश (25) पुत्र जागेश्वर दयाल मजदूरी करता है। गुरुवार को भी वह एक खेत में आलू गड़वाने गया था। आलू गड़वाने के बाद वह पैदल ही घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव कुंवरपुर बनवारी में स्थित पीपल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक उमेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी एक साल पहले ही सुजान सराय गांव निवासी संध्या के साथ हुई थी। मृतक अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।