{"_id":"5f2af2648ebc3e3cc621bb4b","slug":"accidant-kannauj-news-knp5752315133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
सौरिख। बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई व दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सकरावा रोड ग्राम नगला कन्हाई के सामने गुरदीप(28) पुत्र जगदीश निवासी कुतुबपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी बाइक से पत्नी नीतू निवासी नगला झावर लेने जा रहा था।
तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने पर मौके पर ही गुरुदीप की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर बैठे आदेश(30) पुत्र हरिदयाल व साथ में बैठे साथी शिवम (29)पुत्र छोटे लाल निवासी कसाव छिबरामऊ से ससुराल ग्राम पुरवा थाना उसराहार जा रहे थे।
हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी विजय बहादुर वर्मा व एसआई अभिषेक शुक्ला ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं सूचना पर पहुंची पत्नी बेसुध हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। अगर बाइक सवार हलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी। गुरुदीप के पांच भाई है। चार वर्ष पहले नीतू निवासी नगला झावर के साथ शादी हुई थी। गुरुदीप के पिता व भाई सभी लोग खेतीबाड़ी करते थे।
शिवम को तिर्वा मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।