फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accidant

नलकूप के कुएं से निकाला गया अमन का शव, कोहराम

Mon, 03 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
accidant
घटनास्थल पर मौजूद सीओ शिव कुमार थापा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। दरवाजा बंद नलकूप के सबमर्सिबल के कुएं से अमन का शव सोमवार सुबह निकाला जा सका। रविवार को अंधेरा हो जाने से शव निकालने का काम रोक दिया गया था। सुबह पहुंची राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को इस कार्य में दो घंटे लगे। कुएं में जहरीली गैस भरी थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर देवानंद बरनवाल के नेतृत्व में एक दर्जन कर्मचारियों की टीम घटनास्थल पहुंची। सीओ शिव कुमार थापा, निरीक्षक हरीशंकर व सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अजब सिंह भी पहुंच गए। कुएं में जहरीली गैस से बचाव के लिए पहले पानी डाला गया, फिर अंदर उतरने के लिए तैयारी की गई।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक एसडीआरएफ के कर्मचारियों ने तैयारी की और फिर प्लाटून कमांडर देवानंद बरनवाल आक्सीजन मास्क लगाकर व सिलेंडर बांधकर कुएं में उतरे। कुछ ही देर में उन्होंने शव बाहर निकाल दिया। जैसे ही अमन का शव बाहर आया बेटे को देखकर मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस घटनास्थल से शव को चौकी पर ले आई, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अमन की मौत के कारण का पता लग पाएगा। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
सिर गोद में रख फफक-फफक रोईं बहनें : इकलौते भाई अमन चतुर्वेदी की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें एक सप्ताह से तैयारी कर रही थीं। रक्षाबंधन पर जैसे ही अमन का शव कुएं से बाहर निकाला गया। तीनों बहनों का सब्र जवाब दे गया। बहन रौनक, खुशी व पलक भाई के शव को गोद में रखकर फफक-फफक कर रो रही थीं। तीनों बहनें सिर्फ यही कहती सुनाई दे रही थीं कि अब आखिर वे किसकी कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाएंगी।

आधी रात को ही पहुंच गई थी एसडीआरएफ : रविवार दोपहर जब अमन का शव कुएं में मिला तो उसे निकालने के लिए पुलिस ने कई घंटों तक मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लखनऊ में एसडीआरएफ को सूचना दी गई। देर रात एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात का अंधेरा और कुएं में गैस की अधिकता के कारण प्लाटून कमांडर ने सुबह शव निकालने का भरोसा दिया। सोमवार सुबह दो घंटे के अंदर ही टीम ने शव बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed