{"_id":"5f284e9d8ebc3ed49546f416","slug":"accidant-kannauj-news-knp574884884","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला
विज्ञापन
गमगीन बैठी लौहपीटा समाज की महिलाएं
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। रविवार शाम से लापता युवक का शव तालाब की पुलिया के अंदर पानी में मिलने से सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। युवक लोहापीट समाज है।
तालग्राम के चौखटा तिराह निवासी बंटन सिंह (40) गांव-गांव अस्थायी दुकान लगाकर खुरपी, फावड़ा, हंसिया और कुल्हाड़ी बनाने का काम करता था। रविवार शाम करीब पांच बजे चचेरे भाई से मिलने के लिए वह गदनापुर गांव जाने की बात कहकर निकला था।
गदनापुर न पहुंचने पर परिजनों ने उसका पता लगाया, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह नौ बजे लोगों ने इदंरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर एमएसआरएच पब्लिक स्कूल के सामने बनी तालाब की पुलिया के नीचे पानी में शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे बेटे संजय ने पिता बंटन सिंह के रूप में पहचान की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, चौकी प्रभारी कस्बा स्वदेश कुमार पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राखी बांधने से पहले मिला भाई का शव : तालग्राम। इकलौती बहन लाली का रो-रो कर हाल बेहाल है। बताती है कि माता-पिता की मौत के बाद बंटन सिंह ने उसका पालन-पोषण किया। दूसरा भाई जगदीश जलालाबाद में रहता है। सुबह राखी बांधने के लिए वह भाई का इंतजार कर रही थी। तभी उसे मौत की खबर मिली। भाई की मौत से वह सदमे में है।