फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Absent officers should be ashamed: Pushpa Pandey

अनुपस्थित अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए : पुष्पा पांडेय

Thu, 26 Jun 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Absent officers should be ashamed: Pushpa Pandey
कन्नौज। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय बुधवार को मायूस होकर जनपद से लौटीं। उन्होंने सदर तहसील सभागार में महिलाओं से संबंधित शिकायतों को सुनना था। यहां पर महिला फरियादियों का टोटा रहा। महज गुरसहायगंज के समधन क्षेत्र की एक महिला फरियादी आई, जो ससुरालीजनों से पीड़ित थी और रिपोर्ट दर्ज न होने की शिकायत की। उन्होंने कोतवाल गुरसहायगंज से मौके पर ही वार्ता कर महिला की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर राज्य महिला आयोग की सदस्य का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं से बचने के लिए अधिकारी अपना प्रतिनिधि भेज देते हैं। ऐसे अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदार से कहा कि जब मेरा कार्यक्रम तय था तो कुछ देर के लिए अधिकारियों को आना चाहिए था। उधर, विभागीय समीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डूडा, सूडा, डीपीआरओ, सीवीओ, जिला परियोजना अधिकारी, मनरेगा, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, यूपीनेडा, नगर पालिका समेत कई विभागों के अधिकारी गायब रहे। इस अवसर पर तहसीलदार अभिनव वर्मा, क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेई, जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या, थाना प्रभारी व विभिन्न विभागों के अफसर व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को नहीं चाइल्ड हेल्प लाइन व पालना केंद्र की जानकारी : राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सदर तहसील सभागार में मौजूद अधिकारियों व प्रतिनिधियों से चाइल्ड हेल्प लाइन व पालना केंद्र के बारे में जानकारी ली। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। इस पर उन्होंने क्लास लगाई और चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रतिनिधि को प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब जनपद के अधिकारियों को ही पता नहीं है तो आम लोगों को इसकी क्या जानकारी होगी।

तीन महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों का अन्नप्रासन कराया : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रीना पत्नी रमन, जूली पत्नी नीरज व मोनिका की गोदभराई रस्म अदा कराई और उन्हें फल आदि भेंट किए गए। वहीं आशिकी की पुत्री मनिका व रेशमा के पुत्र सनी को अन्नप्रासन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed