{"_id":"6abff327585574f7e4072fd7","slug":"abhishek-becomes-district-president-of-the-contract-employees-union-kannauj-news-c-214-1-knj1005-157092-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक
विज्ञापन
सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को करमुल्लापुर स्थित एक पैलेस में हुआ। इसमें जिले के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों से पहुंचे संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से अभिषेक कुमार राजपूत को जिलाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगा। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में लाइनमैनों से फील्ड में काम के दौरान उपभोक्ताओं से सौम्य व्यवहार और बेहतर संवाद बनाए रखने की अपील की गई। संगठन में मानपुर के अजीत कुमार, हसेरन के अजीत सिंह और छिबरामऊ के मोहम्मद अतीक उर्फ गुड्डू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
प्रदीप कुमार को जिला सचिव, कन्नौज के सर्वेश कुमार यादव, कसई जगदीशपुर के ऋषभ सिंह और सकरावा के राजपाल को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। विवेक कुमार यादव को मीडिया प्रभारी और विकास कुमार राजपूत को कोषाध्यक्ष चुना गया। संतोष कुमार, छोटे सिंह यादव, श्याम सिंह सेंगर, प्रवीण कुमार राजपूत, शिव प्रताप को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।