{"_id":"5f97154f8ebc3e9bc1049a2b","slug":"abeer-gulaal-uda-dee-maan-bhagavatee-ko-vidaee-kannauj-news-knp5907145192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबीर, गुलाल उड़ा दी मां भगवती को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबीर, गुलाल उड़ा दी मां भगवती को विदाई
विज्ञापन
सिकंदरपुर में स्थापित मां भगवती की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जाते भक्त।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर में स्थापित मां भगवती की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ नव दुर्गा उत्सव का समापन हुआ। अलग-अलग मोहल्लों से निकाली गईं विसर्जन यात्राओं में भक्तों ने अबीर, गुलाल उड़ाया। दोपहर तक नगर के मुख्य मार्ग पर मां के जयकारे गूंजते रहे।
नवरात्र उत्सव के दौरान नगर के मोहल्ला त्रिपाठी नगर, इंदिरा आवास कालोनी, मोहल्ला छपट्टी, गनेश चौधरी, कानून गोयान, ग्रेसीगंज सहित घरों में मां की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। सोमवार को प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन- पूजन के बाद विदाई दी गई। भक्तों ने काली नदी और सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब में मूर्तियों को विसर्जित किया। विसर्जन यात्राओं में शामिल महिलाओं, युवकों व बच्चों ने ढोल पर थिरकते हुए अबीर, गुलाल उड़ाया।
सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भगत सिंह नगर वार्ड में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति को भक्त हवन, पूजन के बाद आजाद नगर वार्ड से होते हुए करमुल्लापुर स्थित मां शीतला देवी मंदिर ले गए। यहां चेयरमैन उर्वशी दुबे ने पूजा करने के बाद आरती उतारी। इसके बाद भक्तों ने मां के जयकारों के साथ प्रतिमा को विसर्जित कर दिया। इस मौके पर राजू गुप्ता, अमित गुप्ता, बबलू गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, ललू गुप्ता व गुड्ड सविता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रेमपुर सेवा समिति ने मां भगवती की विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने आरती कर पूजन किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक सालिगराम मिश्रा ने प्रसाद वितरित कराया।