फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ab door hogee berojagaaree, yuvaon ko paanch laakh tak rn dekar banaaya jaega svaavalambee

अब दूर होगी बेरोजगारी, युवाओं को पांच लाख तक ऋण देकर बनाया जाएगा स्वावलंबी

Fri, 10 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ab door hogee berojagaaree, yuvaon ko paanch laakh tak rn dekar banaaya jaega svaavalambee
कन्नौज। सरकार ने बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इसमें सभी वर्गों के युवाओं को दो लाख से पांच लाख तक ऋण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा। इससे काम की तलाश में गैरप्रांतों में जाने वाले युवाओं में कमी आएगी। योजना के माध्यम से वह गांव में खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उपलब्धता एवं दक्षता के आधार पर बेरोजगार युवक-युवतियों को ऋण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना का मकसद ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना है। साथ ही काम की तलाश में युवा वर्ग शहर की ओर न भागें। इस योजना के क्रियान्वयन में समाज सेवी संस्थाओं से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं योजना की प्रमुख विशेषताएं
-रोजगार सीमित अवधि के लिए नहीं होगा। यह निरंतर जारी रहेगा।
-शासन योजना में सेवा योजक के बजाय प्रेरक की भूमिका निभाएगा।
-यह योजना अलग-अलग क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार चलाई जाएगी।
-योजना के माध्यम से चयनित लाभार्थी समेत अन्य युवाओं को काम मिलेगा। इससे खुशहाली बढ़ेगी।
-योजना में कृषि व गैर कृषि की समस्त गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। इससे कि अधिक आय व रोजगार की संभावना बनी रहे।
ऐसे लाभार्थियों का किया जाएगा चयन
-चयनित किए जाने वाले लाभार्थी की उम्र 18 से 65 साल होनी आवश्यक है।
-कोई भी बेरोजगार व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है।
-चयनित लाभार्थी की वार्षिक आय दो लाख से अधिक न हो।
-योजना में पारदर्शिता लाए जाने के लिए सभी आवेदन पत्र ऑनलाइन लिए जाएंगे।
-अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विधवा महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
-ऑनलाइन आवेदन के साथ एक हार्डकापी ब्लाक स्तर पर सुरक्षित रखी जाएगी।
इन्हें नहीं मिलेगा ऋण
-लाभार्थी ने पूर्व में किसी योजना में ऋण का दुरुपयोग किया हो।
-उपलब्ध कराए गए ऋण से परिसंपत्ति का सृजन न किया हो।
-लाभार्थी ने प्रोजेक्टर का कार्य पूरा न किया हो।
-खाता बैंक से डिफाल्टर घोषित किया गया हो।
जिला स्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति
जिलाधिकारी: अध्यक्ष
मुख्य विकास अधिकारी: उपाध्यक्ष
जिला विकास अधिकारी: सदस्य सचिव
नाबार्ड के अधिकारी: सदस्य
लीड बैंक के अधिकारी: सदस्य
प्रबंधक रूरल सेल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट: सदस्य
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र: सदस्य
प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान: सदस्य
बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतर साबित होगी। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अधिक से अधिक बेरोजगारों को योजना के माध्यम से लाभ मिलेगा। युवा काम की तलाश में घर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed