{"_id":"5dd6debd8ebc3e54a856e354","slug":"ab-angootha-lagaane-ke-baad-homagaardon-kee-pakkee-hogee-dyootee-kannauj-news-knp527324664","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अंगूठा लगाने के बाद होमगार्डों की पक्की होगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अंगूठा लगाने के बाद होमगार्डों की पक्की होगी ड्यूटी
विज्ञापन
जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ड्यूटी लगाने के नाम पर करोड़ों के घोटाले के बाद से होमगार्ड विभाग में हड़कंप मचा है। जांच शुरू करने के साथ-साथ सभी होमगार्ड जवानों का मानदेय रोक दिया गया है। इसके अलावा होमगार्डों के ड्यूटी टाइम पर भी बंदिश लगा दी गई है। देर से आना और जल्दी जाना अब नहीं चल पाएगा। ड्यूटी पर आने और जाने के समय होमगार्डों को बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाना पड़ेगा।
होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाने में हेराफेरी और घोटाले रोकने के लिए शासन ने ऑनलाइन ड्यूटी प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद भी फर्जी मस्टर रोल लगाकर सूबे के कई शहरों में करोड़ों के घोटाले सामने आए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए होमगार्ड विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। अब होमगार्डों को बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। सुबह ड्यूटी पर जाने और वापस आने के दौरान बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। बिना मशीन में अंगूठा लगाए उपस्थिति नहीं मानी जाएगी। इस निर्देश के बाद होमगार्डों में खलबली मची है।
जिला होमगार्ड कमांडेंट चंदन सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों में बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। जिस थाने में होमगार्ड की ड्यूटी होगी, वह वहीं अंगूठा लगाएगा। होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में भी यह मशीन लगाई जाएगी। इससे होमगार्ड नियमित ढंग से ड्यूटी करेंगे। पुलिसकर्मी भी होमगार्डों से अतिरिक्त समय तक ड्यूटी नहीं करा सकेंगे।