फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Aarohi of JPS will speak her mind to the PM

Kannauj News: जेपीएस की आरोही करेंगी पीएम से मन की बात

Thu, 09 Apr 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aarohi of JPS will speak her mind to the PM
कन्नौज। जेपीएस की कक्षा 12 की प्रतिभाशाली छात्रा आरोही चतुर्वेदी का चयन प्रधानमंत्री मोदी से संवाद के लिए हुआ है। बजट क्वेस्ट ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर किए गए आयोजन में चयनित होकर आरोही ने जिले का मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य डॉ. संजय शुक्ला ने सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता आरोही को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा वीरू ने बताया कि मेरा युवा भारत (माई भारत) पोर्टल के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य युवाओं में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देकर देश की आर्थिक नीतियों से जोड़ना था। प्रतियोगिता में छात्रों से बजट संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिन्हें आरोही ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक हल किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि जनपद से चयनित अन्य छह प्रतिभागियों के साथ आरोही चतुर्वेदी को लखनऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जहां वह विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। आरोही ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को देते हुए आरोही ने उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed