{"_id":"61896ab0d9c3b531b96fd24e","slug":"aaro-sanchaalak-ko-badamaashon-ne-maaree-golee-pradhaanee-ka-lada-tha-chunaav-kannauj-news-knp6628171144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, प्रधानी का लड़ा था चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, प्रधानी का लड़ा था चुनाव
विज्ञापन
घायल युवक से वार्ता करते कोतवाल जय प्रकाश शर्मा।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। घर से खाना खाकर आरओ प्लांट पर जा रहे संचालक को गांव के बाहर रास्ते में तीन बदमाशों ने घेर लिया। इन्होंने हाथापाई के बाद गोली मार दी। परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए हैं।
इलाके के तुलसीपुर निवासी आलोक यादव (35) पुत्र छोटे सिंह का सौरिख रोड पर जाफराबाद गांव के पास आरओ प्लांट है। रविवार की रात वह घर से खाना खाकर बाइक से आरओ प्लांट पर जा रहे थे। पहले से घात लगाए तीन युवकों ने रोक लिया। यह लूट का प्रयास करने लगे। आलोक ने लुटेरों से हाथापाई की तो उन्होंने गोली चला दी। जांघ में गोली लगने से यह घायल होकर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। आलोक ने फोन कर परिजनों को गोली लगने की सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन पहुंच गए। आलोक को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, जिपं सदस्य पति संदीप यादव, अशोक चौहान, राजेश कठेरिया, सीओ शिव कुमार थापा, कोतवाल जयप्रकाश शर्मा पहुंच गए। पुलिस ने आलोक से पूछताछ की। बताया कि वह तीनों युवकों को पहचानते हैं। बाद में गोली मारने वाले युवकों के नाम पुलिस को बता देंगे।
आलोक यादव तुलसीपुर से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं। वह दूसरे नंबर पर रहे थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आलोक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। समाचार लिखे जाने तक ऑपरेशन हो रहा था। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वारदात स्थल पर नहीं मिले खून के निशान
आरओ प्लांट संचालक के साथ गोलीकांड की वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कुछ ही देर में सीओ शिव कुमार थापा, कोतवाल जयप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आलोक के बताए गए वारदात स्थल पर पुलिस को खून के निशान नहीं मिले। पुलिस वारदात को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है।