{"_id":"5d3b460e8ebc3e6cef2b2114","slug":"aarmee-varm-keet-ka-hamala-22-hajaar-hekteyar-phasal-mein-nukasaan-kannauj-news-knp5038871163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी वर्म कीट का हमला, 22 हजार हेक्टेयर फसल में नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी वर्म कीट का हमला, 22 हजार हेक्टेयर फसल में नुकसान
विज्ञापन
कन्नौज। फाल आर्मी वर्म कीट मक्का की फसल में कहर बरपा रहा है। कीट से जिले में मक्का की करीब 22 हजार हेक्टेयर फसल में बड़े नुकसान का अनुमान है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिले में कुल 44 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्का की बुआई की गई है।
जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि पिछले हफ्ते लखनऊ से आई वैज्ञानिकों की टीम के साथ उन्हाेंने व कृषि उपनिदेशक आरएन सिंह ने सभी ब्लाक क्षेत्रों में मक्का की फसल का निरीक्षण किया था। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
सदर ब्लाक के 34 , उमर्दा के 28, हसेरन के 16, सौरिख के 20, छिबरामऊ के 82, तालग्राम के 15, जलालाबाद के 75 और गुगरापुर के 27 गांवों में करीब 28 हेक्टेयर मक्का की फसल का निरीक्षण किया गया है। सभी जगह कीट का प्रकोप पाया गया। सौरिख व तालग्राम में इस कीट का अधिक प्रकोप है। सदर, उमर्दा, गुगरापुर और हसेरन ब्लाक में प्रकोप कम देखा गया। छिबरामऊ और जलालाबाद ब्लाक में भी यह कीट लगभग सभी खेतों में पाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गोष्ठी कर किसानों को कीड़े की पहचान कराई जा रही है। कीट से फसल की सुरक्षा को लेकर उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खेतों में मुफ्त में दवा का छिड़काव कराएगा विभाग
जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि विभाग निरीक्षण कर चुके खेतों में दवा का मुफ्त छिड़काव कराएगा। जल्द ही विभाग को ट्राईकोग्राम, टेलोनोमस और मेटारिजियम दवा उपलब्ध हो जाएगी। इनका छिड़काव कराया जाएगा। विभाग की ओर से नीम के तेल का भी छिड़काव कराया जाएगा।
निजी दुकानदारों को दिए गए निर्देश
जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि जिले के सभी निजी बीज दुकानदाराें को निर्देशित किया गया है कि वह ट्राईकोग्राम, टेलोनोमस और मेटारिजियम के अलावा अन्य दवाएं मंगाकर रख लें। नीम के तेल के संबंध में भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश दुकानों पर दवाओं का स्टाक आ गया है। किसान दवा का छिड़काव कर फसल सुरक्षित कर सकते हैं।