{"_id":"69459d32bd2af7dcd70b4cd8","slug":"aaradhya-tops-in-essay-writing-pragati-tops-in-solo-poetry-recitation-kannauj-news-c-214-1-knj1005-141900-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: निबंध में आराध्या प्रथम, एकल काव्य पाठ में प्रगति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: निबंध में आराध्या प्रथम, एकल काव्य पाठ में प्रगति अव्वल
विज्ञापन
छिबरामऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर शुक्रवार को राजकीय रमाबाई बालिका इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय निबंध व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। इसमें निबंध प्रतियोगिता में आराध्या प्रथम रहीं। वहीं एकल काव्य पाठ में प्रगति गुप्ता ने पहला स्थान जीता।
तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के 11 इंटर काॅलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में 19 छात्र शामिल हुए। इनमें राजकीय रमाबाई बालिका विद्यालय की आराध्या प्रथम, कुंवर योगेंद्र सिंह इंटर काॅलेज सिकंदरपुर की यशी व हर्षित कुमार द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, एकल काव्य पाठ में भी राजकीय रमाबाई की प्रगति गुप्ता पहले स्थान पर रहीं।
जेडी जनता इंटर काॅलेज की दीक्षा दूसरे व भारतीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज की प्रतिज्ञा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य सरोज यादव, लक्ष्मी कुशवाहा, शोभा सोनकर व अंजलि की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। वहीं निर्णायक मंडल में विशुनगढ़ स्थित श्यामलाल खंडेलवाल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य एसके त्रिपाठी व समधन स्थित राजकीय इंटर काॅलेज प्रवक्ता मनोज कुमार ने शामिल रहे।