फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aandhee se bijalee gul, paanee jaayad ke lie varadaan

आंधी से बिजली गुल, पानी जायद के लिए वरदान

Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
aandhee se bijalee gul, paanee jaayad ke lie varadaan
आंधी से गिरे शीशम के पेड़ को हटाते लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में बुधवार रात आंधी,पानी के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। आंधी से शहरी और ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। तालग्राम में कुछ जगह पोल गिरने से पूरे दिन बिजली नसीब नहीं हुई। दूसरी ओर इस पानी को जायद की फसल के लिए वरदान माना जा रहा है। वहीं गेहूं की फसल भीग गई है। इससे नुकसान है।
विज्ञापन

आंधी,पानी से जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल रही। कुछ देर हुई बरसात जायद की मक्का, दलहनी फसलों के लिए वरदान साबित होगी। आंधी से खेतों में पड़े गेहूं केे गट्ठर खुल गए। इससे बालियां उड़ गईं। रात में आठ बजे के करीब तालग्राम व सौरिख क्षेत्र में आंधी,पानी के साथ ओले भी गिरे।
विज्ञापन

रात में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कुछ ही देर में पूरे जिले में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। आंधी ने उन किसानों को परेशानी में डाल दिया, जिनकी गेहूं की फसल खेत में कटी पड़ी थी। कई जगह बालियां उड़ गईं। इससे किसानों को नुकसान पहुंचा। वहीं तेज हवा के झोंके के साथ जिला मुख्यालय पर बिजली गुल हो गई। फाल्ट से रात करीब डेढ़ बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली गुल होने से लोगों को रात में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह छह बजे दोबारा लाइन काट दी गई। सुबह दस बजे के बाद बिजली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। बारिश से गेहूं की फसल को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। जायद में बोई जाने वाली मक्का, मूंगफली और अन्य दलहनी फसलों को बारिश से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed