{"_id":"5e1b63b08ebc3e881737381e","slug":"aag-se-dukaan-jali-kannauj-news-knp538024881","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान जली, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान जली, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
हसेरन। कस्बे में रेडीमेड व जनरल स्टोर की दुकान में शार्ट सर्किट से
आग लग गई। आह ले दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी राजेंद्र पाल पुत्र रामेश्वर दयाल की कस्बे में रेडीमेड तथा जनरल स्टोर की दुकान है।
दुकान पर उनकी पत्नी रीता देवी बैठती हैं। राजेंद्र पाल स्वयं दूसरा काम करते है। रविवार की सुबह लगभग
10 बजे राजेंद्र की दुकान के अंदर से आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा।
दुकान में आग लगने की सूचना राजेंद्र को दी गई। मौके पर पहुंचे राजेंद्र व उसकी पत्नी ने दुकान खोलकर देखा तो आग धधक
रही थी। स्थानीय लोगों ने बिजली की केबल काटकर सप्लाई बंद की और आग बुझाई। इस दौरान दुकान के अंदर रखा हजारों
रुपये का सामान नष्ट हो चुका था। बर्बादी को देख महिला दुकानदार रीता देवी के आंखों से आंसू निकल पड़े और वह रोते हुए दुकान के अंदर सही सलामत बचे कुछ सामान को बाहर निकालने में जुट गई।