फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aadivaasee parivaaron ka jeevan sudhaaregee aareses kee vanavaasee sanstha

आदिवासी परिवारों का जीवन सुधारेगी आरएसएस की वनवासी संस्था

Sun, 13 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
aadivaasee parivaaron ka jeevan sudhaaregee aareses kee vanavaasee sanstha
जानकारी देते संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह व मौजूद कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आदिवासियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए वनवासी संस्था का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शहर के कन्हैयालाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में चल रहा है। कानपुर प्रांत के 13 जनपदों के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन प्रशिक्षण लिया। यह गांव व शहर में कमेटी बना कर आदिवासी परिवारों व उनके बच्चों को बेहतर तरीके से जीवन जीने की कला सिखाएंगे।
विज्ञापन

11 अक्तूबर से शुरू हुआ प्रशिक्षण 13 को समाप्त होगा। इस संबंध में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह ने बताया कि यह संस्था आरएसएस की इकाई है। कई जनपदों में आदिवासी बच्चों के जीवन को सुधारने का काम किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़, सोनभद्र, लखनऊ, कानपुर, गोड़ा, बहराइच, बांदा, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, बलरामपुर जनपदों के 150 कार्यकर्ताओं को कन्नौज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने के बाद यह कार्यकर्ता अपने जनपद में कमेटी का गठन करेंगे। इसके बाद आदिवासी परिवारों की दयनीय दशा को सुधारने के लिए काम करेंगे। संस्था के तहत गांव-गांव दो से चार घंटे की कक्षाएं लगाई जाएंगी। बच्चों को खेलकूद जैसे धनुष विद्या, कबड्डी, खोखो, लंबी दौड़ जैसी खेल सिखाए जाते हैं। बच्चों को धर्म के संबंध में जानकारी दी जाती है। महिलाओं को समूह बना कर धन एकत्र करने व कुटीर उद्योग लगाने की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश में 11 करोड़ आदिवासी निवास करते हैं। अभी संस्था देश के 82 जनपदों में काम कर रही है। देश के आदिवासी संस्था के संगठन मंत्री मनीराम पाल ने बताया कि संस्था नेपाल में भी आदिवासियों के उत्थान के लिए काम कर रही है। इस मौके पर जिला कमेटी के संयोजक की जिम्मेदारी वीएस तोमर को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed