{"_id":"6717eb47f712cbf69c07fbf8","slug":"a-young-man-raped-a-girl-and-a-quack-raped-a-teenager-kannauj-news-c-12-1-lko1023-872394-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक ने बालिका और झोलाछाप ने किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक ने बालिका और झोलाछाप ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
कन्नौज। एक ही दिन में दुष्कर्म की दो घटनाओं से सनसनी फैल गई है। शहर में एक युवक ने दस साल की बालिका से दुष्कर्म किया। वहीं तिर्वा में एक झोलाछाप ने इलाज के बहाने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। बालिका से दुष्कर्म करने वाले को महिलाओं ने पकड़ लिया। बाद में लोगों ने पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। एसपी ने दोनों घटनाओं में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार की शाम को शहर के एक मोहल्ले में दस साल की बालिका मंदिर के पास खेल रही थी। उसी समय अमित यादव नाम का युवक बालिका को बहला-फुसलाकर मंदिर के पास एक खंडहरनुमा कमरे में ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने शोर मचाया तो मोहल्ले की महिलाएं पहुंचीं और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
दूसरी घटना में ठठिया थाना क्षेत्र में हुई। जहां एक किशोरी पड़ोस के गांव में झोलाछाप के पास सोमवार को पेट दर्द की दवा लेने गई थी। झोलाछाप इंजेक्शन लगाने के बहाने उसे अंदर दुकान में ले गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर जाकर मां को घटना के बारे में बताया। मंगलवार को उसकी मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ठठिया थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
--
वर्जन
बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। ठठिया थाना प्रभारी को भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
-अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक