{"_id":"694c3811730cc048af05565a","slug":"a-young-man-died-in-a-vehicle-collision-his-identity-has-not-been-established-kannauj-news-c-214-1-knj1007-142154-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
तेराजाकेट। अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात ग्राम रजलामऊ के निकट अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को सौ शैया अस्पताल भेजा गया। वहां पर इलाज के दौरान युवक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त का पुलिस प्रयास कर रही है।
गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम रजलामऊ के सामने नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। रात में गश्त पर निकली सराय प्रयाग चौकी पुलिस ने घायल युवक को देखा और हाईवे एंबुलेंस से छिबरामऊ स्थित सौ शैया अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि युवक की उम्र 35 साल है और उसने नीली जींस व स्वेटर पहन रखा था। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि युवक मानसिक मंदित लग रहा था। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।