फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man died and his friend was injured when their motorcycle fell into a ditch.

Kannauj News: खाई में बाइक गिरने से युवक की मौत, दोस्त घायल

Fri, 16 Jan 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man died and his friend was injured when their motorcycle fell into a ditch.
तालग्राम। अमोलर-ताहपुर मार्ग पर चौतराहार गांव के पास बुधवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दोस्त घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था
विज्ञापन

क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी हरिनाथ यादव (35) खेती करते थे। वह शाम 7.30 बजे हताहपुर बाजार से दोस्त सनुज (28) के साथ घर लौट रहे थे। चौतराहार गांव के पास पहुंचते ही गुरसहायगंज की ओर से से आ रहे वाहन की अचानक रोशनी से आंखों पर चमक पड़ी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद हरिनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सनुज का उपचार जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हरिनाथ यादव खेती का काम करते थे और उनका चार-पांच साल पहले पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था। मां का भी कई साल पहले निधन हो चुका था। उनके दो भाई अर्जुन उर्फ घनश्याम और शिवनाथ ट्रक चलाते हैं। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी तक इस हादसे की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। यदि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होती है, तो नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed