{"_id":"69e7bb85529086fd890e53f8","slug":"a-young-man-committed-suicide-due-to-family-tensions-kannauj-news-c-214-1-knj1006-147971-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने दी जान
विज्ञापन
कन्नौज। पारिवारिक तनाव के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अधेड़ पिछले कुछ समय से घरेलू कलह और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है और परिजनों ने पुलिस सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसपुरापुर सरैया निवासी विमलेश शुक्ला (52) ने सोमवार की देर रात घरेलू कलह के कारण कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगा लिया। सुबह काफी देर तक विमलेश कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ, तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो विमलेश पंखे से लटका मिला। यह परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल विमलेश को नीचे उतारा। तब तक विमलेश की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तिर्वा कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है और परिजनों ने बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)