फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man, angered by the encroachment on the leased land, climbed onto the water tank.

Kannauj News: पट्टे की जमीन पर कब्जे से नाराज युवक टंकी पर चढ़ा

Fri, 16 Jan 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man, angered by the encroachment on the leased land, climbed onto the water tank.
तालग्राम। पट्टे की जमीन पर कब्जा न मिलने से नाराज एक युवक गुरुवार सुबह गांव की टंकी पर चढ़ गया। गले में फंदा लगाकर जान देने की धमकी दे रहे युवक को दो घंटे की मशक्कत के बाद तहसीलदार और पुलिस के भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने के आश्वासन पर नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिलुआपुर गांव निवासी अवधेश जाटव का आरोप है कि पिता रामबाबू को छह बीघा भूमि का पट्टा मिला था। तीन साल पहले गांव वालों ने इस जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया। अवधेश ने कई बार राजस्व अधिकारियों से शिकायत की पर कब्जा नहीं मिला। इस बीच, कब्जाधारकों ने न्यायालय में वाद दायर कर दिया जो विचाराधीन है। अवधेश दोपहर में जब मकान के लिए नींव खोदने पहुंचा तो कब्जाधारकों ने उसे भगा दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार अश्वनी कुमार, थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, सीओ अभिषेक प्रताप अजेय, पुलिस बल और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी रोहली भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। तहसीलदार ने युवक को समझा-बुझाकर जमीन की पैमाइश कराकर जल्द कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद तीन घंटे बाद नीचे उतरा। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को समाधान दिवस में शिकायत करने की बात कही गई है। इसके बाद राजस्व प्रशासन की ओर से पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, कब्जाधारकों ने बताया कि उन्होंने रुपये देकर इस जमीन पर अपने आवास बनाए हैं और कई सालों से रह रहे हैं। उनका कहना है कि युवक बेवजह परेशान कर रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed