{"_id":"696bda7dcb9590445f097965","slug":"a-woman-was-severely-burned-by-sparks-from-a-stove-her-condition-is-serious-kannauj-news-c-214-1-knj1006-143335-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, हालत गंभीर
विज्ञापन
तालग्राम। सर्दी से बचने के लिए शनिवार को आग ताप रही एक बुजुर्ग महिला की साड़ी चूल्हे की चिंगारी से भड़क उठी। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है।
क्षेत्र के कुशलपुरवा निवासी उर्मिला (65) शनिवार सुबह आठ बजे घर अकेली थीं। बेटा मोहरसिंह खेत गया था और पौत्रियां घर के बाहर खेल रही थीं। उर्मिला देवी सर्दी से बचने के लिए घर के अंदर जल रहे चूल्हे के पास कुर्सी डालकर आग ताप रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली एक चिंगारी उनकी साड़ी पर जा गिरी और तेजी से आग लग गई। साड़ी में आग लगते ही उर्मिला देवी चीख पड़ीं। उनकी चीखपुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत पानी और कंबल का इस्तेमाल करके आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पाया। इसके बाद, एंबुलेंस की मदद से झुलसी हुई महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने उर्मिला देवी की हालत गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने पाया कि महिला का शरीर का काफी हिस्सा आग से झुलस गया है। बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए, उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।