फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A voter at polling stations failed

मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचा कोई मतदाता

Mon, 09 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 09 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
A voter at polling stations failed

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों

विज्ञापन
में संशोधन कार्य प्रारंभ हो गया है। रविवार को बीएलओ पूरे दिन मतदान केंद्रों पर बैठे रहे, पर एक भी मतदाता नहीं पहुंचा, वहीं अधिकारियों ने भी निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा।

मतदाता सूची में नाम हटवाने, बढ़वाने और एक जनवरी को 18 वर्ष पूरे कर लेने वाले नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। कन्या जूनियर हाईस्कूल के बूथ 151 पर तैनात रवींद्र शुक्ला, 152 पर तैनात राजीव दुबे, 153 पर तैनात रमेश यादव ने बताया कि सुबह से बैठे हैं कोई नहीं आया।

हीरालाल वीएन इंटर कालेज में आठ बूथ हैं। यहां बीएलओ दिनेशचंद्र, राजेश दीक्षित, पूनम, रामेंद्र सिंह, विनोद राठौर, सुरजीत, सिद्ध गोपाल, शिवकांत मिश्रा ने बताया कि पूरा दिन खाली बैठे गुजर गया। केंद्रीय जूनियर हाईस्कूल में छह बूथ हैं। यहां पदाभिहीत अधिकारी वंदना यादव, बीएलओ मोहम्मद हलीम, विनोद पांडेय, रामऔतार, शांति निकेतन विद्यालय में तैनात बीएलओ राजेश यादव हरिमोहन दुबे ने बताया कि पूरा दिन लोगों की राह ताकते बीत गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed