फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A state-level supervision team will inspect the CHC tomorrow.

Kannauj News: राज्य स्तरीय सुपरविजन टीम कल करेगी सीएचसी का निरीक्षण

Fri, 23 Oct 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A state-level supervision team will inspect the CHC tomorrow.
तालग्राम। सीएचसी में राज्य स्तरीय सुपरविजन टीम के तीन दिवसीय प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। सीएचसी प्रभारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित ड्रेस कोड और आई कार्ड के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी है। गुरुवार पूरे दिन परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


सीएचसी का राज्य स्तरीय सुपरविजन टीम 24 से 26 अक्तूबर तक तीन दिन निरीक्षण करेगी। निरीक्षण को लेकर अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय पत्र जारी कर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस कोड और आई कार्ड के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

उन्होंने वार्डों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है। निर्देश दिए कि वार्डों में प्रत्येक दिन के हिसाब से बेड की रंग वाली चादरें और कवर बदले जाएं, जिससे मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अस्पताल में निर्धारित नियमों और व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed