{"_id":"6ada56da53c2e883ef002710","slug":"a-state-level-supervision-team-will-inspect-the-chc-tomorrow-kannauj-news-c-214-1-knj1007-158157-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राज्य स्तरीय सुपरविजन टीम कल करेगी सीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राज्य स्तरीय सुपरविजन टीम कल करेगी सीएचसी का निरीक्षण
विज्ञापन
तालग्राम। सीएचसी में राज्य स्तरीय सुपरविजन टीम के तीन दिवसीय प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। सीएचसी प्रभारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित ड्रेस कोड और आई कार्ड के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी है। गुरुवार पूरे दिन परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
सीएचसी का राज्य स्तरीय सुपरविजन टीम 24 से 26 अक्तूबर तक तीन दिन निरीक्षण करेगी। निरीक्षण को लेकर अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय पत्र जारी कर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस कोड और आई कार्ड के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहने की हिदायत दी है।
उन्होंने वार्डों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है। निर्देश दिए कि वार्डों में प्रत्येक दिन के हिसाब से बेड की रंग वाली चादरें और कवर बदले जाएं, जिससे मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अस्पताल में निर्धारित नियमों और व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।