Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A special voter registration drive will run for two days, starting today.

Kannauj News: आज से दो दिन चलेगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान

Sat, 28 Nov 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A special voter registration drive will run for two days, starting today.
कन्नौज। विधानसभा निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए 28 एवं 29 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं, महिलाओं एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर रहेगा। अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर रहकर पात्र नागरिकों के आवेदन प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि विशेष अभियान से नामावली को अधिक पारदर्शी, शुद्ध बनाना है। एक जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा फॉर्म छह भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पहचान एवं निवास प्रमाण के रूप में आधार कार्ड प्रस्तुत किया जा सकता है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिनके गणना प्रपत्र जमा नहीं हो सके या जिनके नाम एएसडी सूची में हैं, वे भी फॉर्म-छह भरकर नाम शामिल करा सकते हैं।
विज्ञापन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 31,377 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें फॉर्म-छह के 27,679, फॉर्म-सात के 1,460 और फॉर्म आठ के 2,238 आवेदन हैं। छिबरामऊ में फॉर्म-छह के 9,418, तिर्वा में 8,590 और कन्नौज में 9,671 आवेदन मिले। दावे-आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने विधानसभा तिर्वा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाएं परखीं। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय जसुआमई एवं बूथ 277 हरिभानपुर में विद्युत व पानी की समस्या मिली। बूथ 177 निजामपुर, 277 हरिभानपुर व 279 मिर्जापुर में रास्ता कच्चा पाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed