{"_id":"6883cfd4ed669503e5043f94","slug":"a-report-was-filed-against-six-people-for-entering-a-house-and-beating-up-a-youth-kannauj-news-c-214-1-knj1005-134691-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घर में घुसकर युवक को पीटने के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घर में घुसकर युवक को पीटने के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पुरानी रंजिश में छह लोगों ने घर में घुसकर युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव सदरपुर इस्माइलपुर डिगन निवासी संगीता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के मुकेश, दीपू, बलराम, सर्वेश, नन्हू और अरविंद से पुरानी रंजिश चल रही है। 18 जुलाई की शाम करीब 7.20 बजे आरोपी घर में जबरन घुस आए और पति हरपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल और वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
संगीता का आरोप है कि आरोपी अब भी उन्हें धमकी दे रहे हैं कि यदि पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इससे परिवार में भय का माहौल है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।