फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A question on police administration

पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल

Fri, 23 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 23 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
A question on police administration

तीन महीने के अंतराल में दोबारा शहर में हुए

विज्ञापन
सांप्रदायिक विवाद ने पुलिस व प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान लगा दिया है। आमतौर पर छोटे से मामले को भी गंभीरता से लेने की नसीहत देने वाले अफसरों ने खुद अबकी ऐसा करने की बजाय हालात को हल्के में लिया।

शहर के लोगों की माने तो 20 अक्तूबर को राम बारात के दौरान भी बवाल होते-होते बचा था। तब मोहर्रम संबंधी ताजिया निकलने और राम बारात निकलने के रूट का समय अलग-अलग निर्धारित कर दिया गया था। इसी दौरान चूड़ी वाली गली के पास दर्जनों अराजकतत्व हाथों में अवैध असलहे व धारदार हथियार लहराते हुए निकले थे।

आवागमन के दौरान मिठाई वाली गली में एक दुकान के सामने छाया के लिए लगी पालीथिन फाड़ दी गई थी। इसकी शिकायत भी हुई थी, पर तब समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था। बुधवार को अलम के जुलूस के दौरान हाजीगंज हरीनगर के पास संदिग्ध हालात में ईंट लगने से एक युवक घायल हो गया था।

इस मामले के बाद भी खींचतान मची थी, पर तब पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों इन दोनों छोटी घटनाओं को हल्के में लेने की चूक कर दी। इन घटनाओं के पीछे कौन-कौन शरारती तत्वों का हाथ है, यह पता लगाकर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed