{"_id":"696a865d7d55de65fd0934b4","slug":"a-pickup-truck-struck-and-killed-an-elderly-man-who-was-crossing-the-road-kannauj-news-c-214-1-knj1006-143318-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पिकअप ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पिकअप ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
कन्नौज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मानीमऊ के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अलीगढ़ जिले के मोहल्ला रेलवे रोड निवासी गोपाल दास गर्ग (73) कार से इलाहाबाद गए थे। इलाहाबाद से वह अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह मानीमऊ पहुंचे और वह कुछ नाश्ता करने के लिए कार से नीचे उतरकर होटल की ओर जाने लगे। तभी गुरसहायगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार चालक ने राहगीरों की मदद से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हालांकि, कार चालक ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और घटना की सूचना गोपाल दास गर्ग के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही पोस्टमार्टम कराया गया है। शव को आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।