फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A five-member team will investigate the death of the youth

Kannauj News: युवक की मौत की जांच करेगी पांच सदस्यीय टीम

Wed, 20 Aug 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A five-member team will investigate the death of the youth
छिबरामऊ। खुबरियापुर रोड स्थित नर्सिंग होम में लिवर के ऑपरेशन के बाद सोमवार को युवक की मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामे के बाद सीएमओ ने जांच के लिए मंगलवार को पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम बुधवार को नर्सिंग होम पहुंचकर युवक की मौत के कारण एवं नर्सिंग होम में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करेगी।
विज्ञापन



विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम भोला नगरिया निवासी रंजीत (24) की खुबरियापुर रोड स्थित नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने डाॅक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। युवक की मौत के कारणों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि जांच समिति में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. केपी त्रिपाठी, छिबरामऊ सीएचसी प्रभारी डाॅ. राहुल मिश्रा, प्रधान सहायक संतशीला मोहन, पवन कुमार को शामिल किया गया है। यह टीम नर्सिंग होम पहुंचकर जांच करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद नर्सिंग होम के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



अटैक पड़ने से हुई मौत की पुष्टि

कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि परिजनों के हंगामे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों ने समझौता कर शपथ पत्र देते हुए किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed