{"_id":"68716028523861872e0df858","slug":"a-female-trainee-constable-committed-suicide-by-hanging-herself-in-the-hostel-kannauj-news-c-214-1-knj1007-133923-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छात्रावास में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छात्रावास में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
रानू जादौन
- फोटो : रानू जादौन
कन्नौज। रिजर्व पुलिस लाइन के छात्रावास में शुक्रवार को प्रशिक्षु महिला सिपाही ने फंदा लगाकर जान दे दी। पहली मंजिल पर बने बॉथरूम में लगे टॉवेल हैंगर में दुपट्टे से बने फंदे में उसका शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने प्रशिक्षु सिपाही का मोबाइल और कमरे से कुछ प्रपत्र कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते महिला सिपाही ने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है।
रिजर्व पुलिस लाइन में दोपहर में प्रतिसार निरीक्षक के आवास के सामने बने छह मंजिला छात्रावास की पहली मंजिल पर बॉथरूम में प्रशिक्षु महिला सिपाही रानू जादौन (24) का शव दुपट्टे से बने फंदे में लटकता मिला। रानू मूल रूप से जनपद एटा के जलेसर कस्बे के मोहल्ला हथौड़ा की रहने वाली है। पुलिस लाइन में वह एक माह का जेटीसी प्रशिक्षण ले रही थी। हाल में ही पुलिस भर्ती में उसका चयन हुआ था और कन्नौज जिले में नियुक्त किया गया था।
सुबह सात बजे वह अन्य सभी महिला आरक्षियों के साथ पुलिस लाइन में प्रशिक्षण व परेड में शामिल होने गई थी। कुछ देर बाद तबीयत खराब होने की बात कहकर वह छात्रावास में कमरे में आ गई। दोपहर में लंच के समय उसकी रूममेट आरक्षी शिवानी जादौन जब कमरे पर पहुंची तो उसका शव टॉवेल हैंगर से लटका देख दंग रह गई। उसने इसकी जानकारी प्रतिसार निरीक्षक सुखवीर सिंह को दी
विज्ञापन
। थोड़ी ही देर में एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, तिर्वा सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी और सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवा कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने रानू जादौन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को सील कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजन भी इस घटना से स्तब्ध हैं। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रशिक्षु महिला सिपाही द्वारा व्यक्तिगत कारणाें से आत्महत्या करने की बात सामने आई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है, इसके लिए उसके मोबाइल व कमरे से मिले कुछ प्रपत्रों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।
कोई बात हो तो मेरे भाई को फोन कर देना...
प्रशिक्षु सिपाही रानू जादौन ने रूममेट शिवानी को भाई का मोबाइल नंबर दिया था और उससे कहा था कि कोई बात हो तो मेरे भाई को फोन देना...शिवानी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। दरअसल, शिवानी भी जलेसर की रहने वाली है और दोनों एक साथ ही पुलिस में भर्ती हुईं थीं। छात्रावास के कमरे में भी वह साथ-साथ रहतीं थीं। शिवानी के मुताबिक पिछले तीन दिन से रानू तनाव में रहती थी और पूछने पर तबीयत खराब होने की बात कहती थी। 16 जुलाई को उसका प्रशिक्षण पूरा होना था। इसके बाद वह घर जाने की बात कह रही थी। उसे क्या पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।
552 पुलिस कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
पुलिस भर्ती में जिले में 552 आरक्षियों को जिले में नियुक्त किया गया है, जिनमें 111 महिला तो 441 पुरुष आरक्षी है। महिला सिपाहियों को रिजर्व पुलिस लाइन के हॉस्टल में ठहराया गया है तो पुरुष आरक्षियों को जसोदा स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में ठहराया गया है। इन सभी पुलिस कर्मियों को वर्दी दी गई है और उनके सैलरी अकाउंट भी खुलवाए गए हैं। जेटीसी के बाद इनको गैर जनपद में सात माह के पूर्णकालिक प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा।
--
युवक नौकरी छोड़ने का बना रहा था दबाव
- पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। प्रशिक्षु महिला आरक्षी को एटा का ही एक युवक परेशान कर रहा था और नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर प्रशिक्षु आरक्षी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने आरक्षी के पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एटा जिले के जलेसर के तोप चौराहा स्थित मोहल्ला हठौड़ा निवासी श्यामवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी का आरक्षी में चयन हो गया और वह प्रशिक्षण करने के लिए कन्नौज आ गई थी। बेटी ने बताया था कि एटा के माधवनगर निवासी देवेश उर्फ देबू यादव उसे परेशान करता है और नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक से परेशान होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि प्रशिक्षु महिला आरक्षी के पिता की तहरीर पर युवक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।