{"_id":"6988ce89b203e16dab066614","slug":"a-call-to-unite-by-abandoning-caste-class-and-regional-discrimination-kannauj-news-c-214-1-knj1008-144434-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव त्याग कर एकजुट होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव त्याग कर एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन
गुरसहायगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू समाज की ओर से रविवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठित हिंदू, संगठित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने व समाज में एकता, समरसता तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित श्रीराम जानकी मण्डपम में कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। सम्मेलन में हिंदू समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मंच से वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। आरएसएस के कानपुर प्रांत के बौद्धिक प्रमुख रमेशजी, संत नारदानंद महाराज, सीताराम महाराज, भंते शील सागर, सरदार बनवारी और राकेश चंद्र वर्मा ने अपने विचारों में संगठित समाज, सशक्त समाज से ही समृद्ध राष्ट्र के सफर पर विस्तार से बताया।
उन्होंने समाज से जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव को त्यागकर एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। समरसता भोज में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। सम्मेलन की अध्यक्षता रामकुमार पाठक, संचालन राकेश कौशल सबलू ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र देव, जीतू तिवारी, मयंक गुप्ता, संजीव गुप्ता, ब्रजेश कौशल, जय प्रकाश दुबे, शैलेश कुमार, सुशील दुबे, राम विलास शर्मा, शशिकांत, ब्रजेश कुमार गुप्ता उर्फ रामू गुप्ता, राकेश तिवारी, विजय दुबे आदि मौजूद रहे।