Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मिरगांवा हत्याकांड: हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

मिरगांवा हत्याकांड: हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिरगांवा (कन्नौज)। बीती गुरूवार की रात मिरगांवा स्थित मोबाइल टावर के आपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस अभी भी अंधेरे में तीर चला रही है। मृतक के भाई ने एक नामजद के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि मृतक के मोबाइल की काल डिटेल व हिरासत में ली गयी युवती के बयान आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते गुरूवार की रात मिरगांवा स्थित मोबाइल टावर के आपरेटर वासिल उर्फ इरशाद निवासी दारासराय समधन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। मृतक के भाई ने मिरगांवा निवासी अलीहसन व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट कोतवाली गुरसहायगंज में दर्ज कराई थी। घटना की छानबीन में पुलिस को मामला प्रेमप्रंसग का लग रहा है। मोबाइल की काल डिटेल से पुलिस को जानकारी मिली की मौत से कुछ समय पहले मृतक की कस्बा निवासी एक युवती से काफी देरतक बातचीत हुई। इस पर पुलिस ने युवती व उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछतांछ की। युवती के बयान से पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन घटना में प्रयुक्त शस्त्र का मौके पर न मिलना पुलिस को हत्या मानने पर मजबूर कर रही है। पुलिस ने अब कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि युवती के बयान व मोबाइल काल डिटेल आत्महत्या का इशारा कर रहे हैं। पुलिस शस्त्र को बरामद कर जल्द घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed