Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कस्साबान के बाशिंदे उपचुनाव का करेंगे बहिष्कार

कस्साबान के बाशिंदे उपचुनाव का करेंगे बहिष्कार

Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। उपचुनाव की अभी सिर्फ तिथियां ही घोषित हो पाई हैं लेकिन विरोध के स्वर अभी से उठने शुरू हो गए हैं। बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहे कस्साबान के वाशिंदों ने उपचुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नगर के मोहल्ला कस्साबान के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरसल इस मोहल्ले के लोग पिछले कई महीनों से बिजली व पानी के संकट से जूझ रहे हैं। लो वोल्टेज अब तो इस मोहल्ले की आम समस्या बन कर रह गई है। मोहल्ले वालों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की लेकिन हर बार अनसुना कर दिया गया। पिछले दिनों क्षेत्रीय सपा विधायक अरविंद सिंह यादव से भी लोगों ने मिलकर अपनी समस्या का दुखड़ा रोया था। तब विधायक ने भी मोहल्ले में ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की संस्तुति करते हुए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा था लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हुए विरोध प्रदर्शन में मोहल्ले के शरीफ अहमद, मेराज, अफसर, शमसाद, इकराम, मो.साफेस, मो.लईक, रियाज अहमद, मो.शोएब, मुंशी कुरैशी, मुन्ना, मो.अनीस, ओमप्रकाश, मु.असलम, मो.आलम, सनाउल्लाह, रियाज, भूरा, असलम, मु.नदीम, वसीम, नवीआलम, आसिफ, मो.नाजिम, मो.जीशान, शाहिद, मो.इकरार, महावीर, पप्पू, टिल्लू, संजय, संजीव, शमसुद्दीन, मो.रशीद, इजहार अहमद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed