फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मौजमस्ती, हंसी ठिठोली में गुजरा बाल दिवस

मौजमस्ती, हंसी ठिठोली में गुजरा बाल दिवस

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का 125 वां जन्मोत्सव जिले में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में कहीं बाल मेले लगे तो कहीं प्रतियोगिताओं और रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पढ़ाई की चिंता और बड़ों की टोकाटोकी से मुक्त खुशनुमा माहौल मेें स्कूली बच्चों ने जमकर मौजमस्ती की। बाल मेले में खरीदारी का जहां उन्होने लुत्फ उठाया, वहीं लोहिया पार्क में हंसी- ठिठोली करते हुए झूला झूलने का आनंद उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाल दिवस पर कन्नौज पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम व क्रिकेट मैच हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सरोज पाठक ने दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने दिल है छोटा सा छोटी सी आशा गीत पर नृत्य किया। विद्यालय प्रबंधक प्रदीप तिवारी, प्रधानाचार्य शिवानंद उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे। जेपीएस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी में प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया ने बाल मेले का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं ने मेले में सजे स्टालों पर जमकर खरीददारी की। संतोष फाउंडेशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लोहिया पार्क में पिकनिक मनाई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर मौजमस्ती की। प्रबंध निदेशक संतोष यादव, प्रशासनिक अधिकारी रामाधार यादव, संतोष दीक्षित आदि मौजूद रहे। माया देवी इंटर कालेज के छात्रों ने लोहिया पार्क में बाल दिवस
विज्ञापन

मनाया। प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह व शेर सिंह ने चाचा नेहरु के आदर्शो पर चलने की सीख दी। छात्रों ने पार्क में झूला, सहित अन्य खेलों से मनोरंजन किया। दीपक पाल, चंदन तिवारी, नेहा, अनुराधा, सुशील आदि मौजूद रहे। गोमती देवी इंटर कालेज मकरंदनगर में उच्च वर्ग की छात्राओं के खेलकूद आयोजित हुए। प्रबंधक अविनाश चंद्र दुबे मौजूद रहे। एप्टेक कंप्यूटर सेंटर में हुई प्रतियोगिताओं में कुनाल, सूरज, अभिषेक, अनिकेत, सद्दाम को पुरस्कृत किया गया। विपिन मिश्रा, अंशिका, नमृता, सौरभ, विनय व शिखा मौजूद रही। लायंस बाल विद्या मंदिर में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय बाजार कला में चाचा नेहरु की जयंती मनाई गई। समाजसेवी रत्ना मिश्रा व मुख्य अतिथि विवेक नरायन मिश्रा ने बच्चों को बिस्कुट व टाफी बंाटी। वितरित की। प्रधानाध्यापक मो.शफीक, शाहिद परवीन, बसंती दुबे मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर कानूनगोयान में कुर्सी दौड़, मेढक दौड़ प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह के निर्देशन में हुए इस दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे। केकेसीएन इंटर कालेज सरायमीरा, नोबल हार्ट पब्लिक स्कूल, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर, पीएसएम डिग्री कालेज, केवीएस शिक्षा सदन, चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में धूमधाम के साथ बाल दिवस मनाया गया। सेंट जेवियर्स इंटरकालेज में बाल दिवस धूमधाम से मना। एएसपी ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। शहर कांग्रेस कमेटी ने बच्चों को फल, बिस्कुट व टाफी बांटी ।वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर नेहरू जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बनवारी लाल गुप्ता, अविनाश दुबे, हाशिम सिद्दीकी, ममता द्विवेदी, ऊषा दुबे मौजूद रहीं। वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन से दोस्ती करो का पैगाम देते हुए मुहल्ला आनंदीदास में बच्चों की रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के डीएन इंटर कालेज में कला प्रतियोगिता हुई। सब जूनियर वर्ग में नीलू बानू प्रथम, प्रियंका दिवाकर द्वितीय, एकता गुप्ता तृतीय, जूनियर वर्ग में अमित कुशवाहा प्रथम, राधा देवी द्वितीय, अमन त्रिपाठी तृतीय, सीनियर वर्ग में पूर्णिमा सिंह प्रथम, अर्पणा सविता द्वितीय, अल्का तीसरे स्थान पर रही। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज, ओमशिव इंटर कालेज, गौतम बुद्ध गर्ल्स इंटर कालेज, गौतम बुद्ध डिग्री कालेज सहियापुर, चौधरी मोहर सिंह महाविद्यालय मंसुखपुर्वा में भी बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,बाल मेले व प्रतियोगिताएं हुई।
गुरसहायगंज प्रतिनिधि के मुताबिक रामगंज स्थित गोमती देवी इंटर कालेज में प्रबंधक विजय मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर मालाएं चढ़ाई। रामगंज स्थित आकाश एजूकेशन सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सरस्वती शिशु मंदिर में बाल मेला लगा। स्टाल लगाने में वालों में प्रथम आए उत्कर्ष गुप्ता, द्वितीय ऋतिक दीक्षित व विकास गोयल को पुरस्कृत किया।
मलिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्कूलों में बाल दिवस धूमधाम से मना। झूसीनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों को गुब्बारे बांटे गए। प्राइमरी स्कूल अनीभोज में प्रधान राधेश्याम जाटव ने बच्चों को खिलौने बंटवाए।

अमोलर प्रतिनिधि के अनुसार अशोक गंगवार मेमोरियल इंटरकालेज में बाल मेला लगा। उप प्रधानाचार्य विनोद प्रकाश गंगवार, सुधांशु वर्मा, राकेश कनौजिया, पियूष, अखिलेश यादव, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। जागृत पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सभासद आमिर अंसारी, नसीम, पापुलर विश्वास, कमर हुसैनसिद्दीकी, राजेश, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed