{"_id":"35-205862","slug":"Kannauj-205862-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के पुत्र को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के पुत्र को गोली मारी, हालत गंभीर
Kannauj
Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर से लगभग 10 किलोमीटर दूर जीटी रोड हाइवे पर बसे ग्राम प्रेमपुर में गुरूवार की रात साढ़े आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने शिक्षक के पुत्र को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। े
प्रेमपुर निवासी प्रबलप्रताप मिश्रा आदर्श शिक्षामंदिर इंटर कालेज चपुन्ना से शिक्षक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। उनके पुत्र शशिकांत व गौरव का प्रेमपुर में बुकस्टाल है। गुरूवाररात करीब साढ़े आठ बजे गौरव किसी काम से दुकान से उठकर घर की तरफ चला गया। दुकान पर शशिकांत (26) बैठा हुआ था। तभी अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे दुकान से खींच लिया और मारपीट करते हुए दुकान के पीछे खाली पड़े प्लाट की तरफ खींच ले गए और उसके गोली मार दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन और आसपड़ोस के लोग दौड़ पड़े। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल सीएल वर्मा और प्रेमपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ पड़े शशिकांत को किसी तरह बेहोशी की हालत में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्साधीक्षक डाक्टर कुलदीप यादव की रेखदेख में डॉ. अभिषेक कटियार आदि ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन घायल को कानपुर ले गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही सीओ रमेशकुमार भारतीय अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में घायल के पिता शिक्षक प्रबलप्रताप से पूंछतांछ की। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।