फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मतदान हो अनिवार्य

मतदान हो अनिवार्य

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के नगर निकाय चुनाव में वोटिंग की अनिवार्यता को लेकर लोगों ने रखी राय
विज्ञापन

एकमत होकर आम लोगों ने फैसले का किया स्वागत, लेकिन बिना किसी दबाव के
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शहर के लोगों का कहना है कि गुजरात की तरह यूपी में भी मतदान अनिवार्य किया जाए, तभी जनता के लिए जनता की और जनता के जरिए चुनी सरकार की परिभाषा सार्थक होगी। सभी वोटकरेंगे तो स्थित सरकार बनेगी और तब पांच साल सरकार की पूरी एकाग्रता जनहित के कामों पर होगी। दरअसल गुजरात में स्थानीय प्राधिकार कानून विधेयक पारित करते हुए नगर निकाय चुनाव में मतदान अनिवार्य कर दिया गया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे पर बहस करवाई। विचार मांगे कि क्या यूपी में भी मतदान अनिवार्य किया जाए ? इसके जवाब में किसी ने फोन पर तो किसी ने एसएमएस, ईमेल पर अपने विचार बताए। पेश हैं लोगों के विचार।
नगर निकाय हो या फिर विधानसभा और लोकसभा चुनाव, सभी में अनिवार्य मतदान का कानून लागू किया जाना चाहिए। अच्छे लोकतंत्र के लिए यह एक बेहतर शुरुआत कही जाएगी। जब सब वोट डालेंगे तो फर्जी वोटिंग भी रुकेगी। -संजीव पांडेय, सरायमीरा।
विज्ञापन

वोट डालना अनिवार्य होना बहुत जरूरी है। सभी को वोट देने जाना चाहिए। साथ ही वोट बनाने की प्रक्रिया भी सुधारी जाए। एक व्यक्ति का वोट एक ही स्थान पर हो। जब सभी वोटर वोट डालेंगे तो अच्छे जनप्रतिनिधि सामने आएंगे। -श्याम तिवारी, सभासद सरायमीरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात सरकार का यह फैसला सराहनीय है। इसे उत्तर प्रदेश में जल्द लागू करना चाहिए। किसी भी दल को स्पष्ट जनादेश के लिए सभी को वोटिंग करना जरूरी है। सभी लोग वोट करेंगे तो लोकतंत्र और मजबूत होगा। -अधिवक्ता अशोक सिंह, डाक बंग्ला रोड।
हम अपने अधिकार की बात तो बड़े जोर-शोर से उठाते हैं, लेकिन कर्तव्य पालन से पीछे हटते हैं। लोकतांत्रिक देश में वोटिंग करना हर नागरिक का कर्तव्य है। अनिवार्य वोटिंग का फैसला बिलकुल सही है। वोट न डालने वालों पर एक्शन लेना भी जरूरी है। - रीतू चौधरी, कलेक्ट्रेट तिराहा तिर्वा रोड।
वोटिंग अनिवार्य करने का फैसला बिलकुल ठीक है पर जनप्रतिनिधियों के लिए भी कानून बनाया जाए ताकि वे जीतने के बाद पूरा समय अपने क्षेत्र में दें। लोगों की समस्याओं को सुनें और समाधान कराएं। वोटर के साथ जनप्रतिनिधि की जवाबदेही तय हो। - अतर सिंह यादव, देविन टोला।
मतदान अनिवार्य होना ही चाहिए। जो लोग वोट न डाले उसका नाम वोटर सूची से काटा जाए। उसे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। भारत लोकतांत्रिक देश है। इसलिए यहां के मतदाता को सारे काम बंद कर मतदान के दिन वोट डालने भेजा जाए। -अमित कटियार, ताजपुर नौकास्त
किसी भी सूरत में वोट डालने का अवसर नहीं गवाना चाहिए। मतदान के दिन घर में पड़े रहना और वोट न डालना लापरवाही है। वोट डालना अनिवार्य करना उचित है। प्रत्याशी पसंद न हो तो नोटा का बटन दबाएं पर मताधिकार का प्रयोग जरुर करें। - मो. रेहान, मुहल्ला चांदनीचौक अहमदीटोला।
युवा मतदाताओं को जिम्मेदारी का एहसास कराने के लिए वोट डलवाना अनिवार्य होना ही चाहिए। यह कानून ठीक रहेगा। अक्सर लोग मौका मिलता है तो वोट डालने नहीं जाते पर बाद में चुनी हुई सरकार को कोसते हैं। अच्छी सरकार चाहिए तो वोट डालने के लिए बूथ तक जाएं। -उवैस अहमद, शेखाना।
जो लोग मतदान करने में लापरवाही बतरते हैं उन्हें कानून बनाकर ही ठीक किया जा सकता है। गुजरात की तरह यूपी में भी अनिवार्य मतदान कानून हर चुनाव में लागू हो। जब लोग अभियान से जागरूक नहीं हो रहे हैं तो कानूनी शिकंजा ही उन्हे बूथ तक पहुंचा सकता है। -मयंक तिवारी, अशोक नगर।
हां। सभी तरह के चुनाव के लिए वोटिंग अनिवार्य होनी चाहिए। अनिवार्य वोटिंग का फैसला स्वागत योग्य है। सभी मतदाताओं को लोकतंत्र मजबूत करने के लिए मतदान करना चाहिए। जब सभी लोग मतदान करेंगे तभी अच्छी सरकार मिलेगी। - सतेंद्र सिंह, जाफराबाद छिबरामऊ
निकाय, प्रधानी, विधायकी से लेकर सांसदी तक के हर चुनाव में मतदान अनिवार्य होना चाहिए। पेंशन, राशन समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वालों से यह भी पूछा जाए कि उन्होंने वोट दिया है कि नहीं। वोट न देने वालों को हर सरकारी सुविधा से वंचित रखा जाए। -मो. शाहिद, सारोंतोप।

किसी मुद्दे, किसी निर्णय, किसी बदलाव पर विचार प्रकट करना और सुझाव देना आपका लोकतांत्रिक अधिकार है। यह एक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। इसके लिए आपका अमर उजाला अब समय-समय पर आपको मौका देगा। देश, राज्य और शहर से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर तत्काल सार्थक बहस खड़ी की जाएगी ताकि हर पक्ष और हर पहलू पर विचार सामने आएं। तभी तो पता लगेगा कि सही क्या है ? इस बहस का उद्देश्य पब्लिक को जागरूक करने के साथ साथ मुद्दों और फैसलाें पर नजर रखना भी है। इसके लिए आप फोन, एसएमएस कर सकते हैं- अनूप शुक्ल, मोबाइल नंबर 9675890054
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed