{"_id":"35-203580","slug":"Kannauj-203580-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से भागा मुलजिम फिर शिकंजे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली से भागा मुलजिम फिर शिकंजे में
Kannauj
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। मकरंदनगर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में ईंट मारकर घायल करने के मामले में मुलजिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद वह पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से भाग निकला। पुलिस ने पीछा करके उसे कोतवाली से100 मीटर दूर दबोच लिया।
मकरंदनगर में सोमवार दोपहर गदनपुर वड्डू मकरंदनगर निवासी अनिल राठौर पुत्र गौरीशंकर राठौर व कुतलूपुर मकरंदनगर निवासी निन्ना गिहार पुत्र पप्पू गिहार का 45 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट के दौरान निन्ना ने ईंट उठाकर अनिल राठौर के सिर में मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह निन्ना गिहार को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर ढाई बजे के करीब पुलिस लिखापढ़ी करने के बाद निन्ना को न्यायालय में पेश करने के लिए लाकअप से बाहर लाई। वरिष्ठ उप निरीक्षक ने उससे पूछताछ शुरु की। इसी बीच वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मुलजिम को भागता देख करीब आधा दर्जन सिपाही और कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव उसके पीछे दौड़ पड़े। एचडीएफसी बैंक के पास एसएसआई ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी जमकर धुनाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया।