फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   स्कूलों में रही रक्षाबंधन पर्व की धूम

स्कूलों में रही रक्षाबंधन पर्व की धूम

Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। रक्षाबंधन का पर्व भले ही रविवार को हो, लेकिन इससे पहले ही शनिवार को नगर के कई स्कूलों में इस त्यौहार की धूम रही। छात्राओं ने तिलक कर सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधी तो छात्रों ने भी उन्हें उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

सेंट मारिया पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने राखियां बनाई और छात्रों की कलाई पर बांध उनकी लंबी आयु की कामना की। स्कूल के डायरेक्टर वीसी अवस्थी ने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार भाई बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक है।
विज्ञापन

जेबीजी नेशनल कालेज में छात्राओं ने सामूहिक रूप से छात्रों की आरती उतार कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधे व मिठाई खिलाई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीके राठौर ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी पब्लिक एकाडमी में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी जबकि छात्रों ने उपहार में टाफी चाकलेट और बालपेन भेंट किए। प्रबंधक संदीप दुबे ने सभी बच्चों का तिलक कर शुभकामनाएं दी। जबकि अनुज कुमार गुप्ता ने सभी को मिठाई खिलाई।
आरडी मांटेसरी स्कूल में छात्राओं ने तिलक कर सहपाठी भाइयों की कलाई में राखी बांधी। भाइयों ने भी उन्हें उपहार में बिस्कुट का पैकेट दिया। इस दौरान प्रबंधक कैलाश देवी, संरक्षक रमेशचंद्र अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य ब्रजेश पांडेय, अतुल अग्निहोत्री व सपना अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
अंकुर इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया। छात्राओं ने तिलक कर छात्रों को राखी बांधी। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रो.शिवकुमार गुप्ता ने रक्षा बंधन के त्यौहार पर प्रकाश डाला।
उत्कर्ष अकादमी शिक्षण संस्थान इंटर कालेज में छात्राओं ने तिलक कर भाइयों को रक्षासूत्र बांधे इस दौरान प्रबंधक विजेंद्र सिंह यादव, उप प्रबंधक मिथलेश यादव व प्रधानाचार्य कौशल किशोर शुक्ला आदि मौजूद रहे।

आशा पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने रंग बिरंगी राखियां बनाई। छात्राओं ने तिलक कर छात्रों के राखी बांधी। जबकि छात्रों ने उन्हें उपहार प्रदान किया। उप प्रधानाचार्य अर्पणा अवस्थी ने रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। निदेशक मनोज दीक्षित, प्रबंधक मिलन दीक्षित ने कहा कि त्यौहारों से पारिस्परिक मेलजोल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed