{"_id":"35-189979","slug":"Kannauj-189979-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों ने सुलह के लिए धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों ने सुलह के लिए धमकाया
Kannauj
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक के भाई ने लगाया आरोप
पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
छिबरामऊ (कन्नौज)। लेनदेन के विवाद में पिछले माह हुई एक युवक की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे मृतक के भाई व उसके साथी को आरोपियों ने रास्ते में घेरकर समझौते का दबाव बनाया न मानने पर उन्हें जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
मोहल्ला बनवारीनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के लिए दी तहरीर में कहा है कि उसके भाई राजेशकुमार उर्फ बबलू की 13 जून को हत्या कर दी गई थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में चंद्रहास, अंकित, गुड्डा और राजू कुशवाहा के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के कारण उपरोक्त आरोपियों ने 17 जुलाई को सीजेएम कोर्ट कन्नौज में सरेंडर कर दिया। वह मुकदमे की पैरवी हेतु अपने साथी सूरज दुबे के साथ कन्नौज अदालत गया था। वापस आते समय जब वह जेएसआईटीएम स्कूल के आगे फूटी मस्जिद के पास पहुंचा तभी शाम करीब 7 बजे आल्टो कार ने सामने आकर उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ी से राजू, संजू, मोहित और चातक कुशवाह असलाह लेकर नीचे उतरे और गालियां देते हुए उसे घेर लिया और कहा मुकदमे की पैरवी बंदकर समझौता कर लो नहीं तो जान से मार देंगे। इस बीच राहगीरों के आ जाने पर वह लोग भाग गए। वह कोतवाली जा रहा था तभी अस्पताल रोड के पास उपरोक्त लोगों ने पुन:उन्हें घेर लिया और जानमाल की धमकी दी। उसे और उसके परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।