{"_id":"35-135432","slug":"Kannauj-135432-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ग्रामीणों से अच्छे रिश्ते बनाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ग्रामीणों से अच्छे रिश्ते बनाने की कवायद
Kannauj
Updated Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। पुलिस अब गांववालों से दोस्ती कायम करेगी। इसके लिए सिपाही से लेकर एसपी तक गांवों में जाएंगे। चौपाल लगाकर आमने-सामने संवाद दूर करेंगे। गिले-शिकवे दूर कर मेलमिलाप बढ़ाएंगे। इस दौरान छिटपुट आपसी विवाद भी हल होंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सारोंतोप में चौपाल लगा दी गई।
मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह, कोतवाल संतोष अवस्थी व उप निरीक्षक शेख अहमद ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उनके दुखदर्द सुने। पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने गांव के विवादों पर चरचा की। ग्रामीणों को समझाया कि पुलिस को अपना दोस्त
समझें, डरें नहीं। पुलिस उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर है। उन्होंने नसीहत दी कि शांति से रहें। बच्चों के विवाद को तूल न दें। नाली, खड़ंजा के विवाद में पुलिस का सहयोग लें। इस मौके पर उन्होंने पुलिस सूचना टीम, बदमाशों से आमने-सामना करने वाली टीम का गठन किया। जहीर अली, मुकीम, नजीर, चन्नू व एजाज को इन टीमों में शामिल किया गया। पुलिस ने कहा कि किसी तरह की कोई सूचना या समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।