फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   लोहिया गांवों में ही घटिया सामान से शौचालय निर्माण

लोहिया गांवों में ही घटिया सामान से शौचालय निर्माण

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली डा. लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित लोहिया गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों में भी गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नोडल अफसर बनाए गए जिला उद्यान अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो स्वच्छ शौचालय घटिया सामग्री से बनता मिला।
विज्ञापन

डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों के आदेश पर नोडल अधिकारी बनाए गए डीएचओ मुन्ना यादव ने उमर्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत नौरंगपुर नगरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि गांव में 213 स्वच्छ शौचालय निर्माण का लक्ष्य है। इसमें सिर्फ 67 ही निर्माणाधीन हैं। इनमें से कोई भी अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। 146 शौचालयों का तो अभी तक निर्माण ही शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ व एक्सईएन विद्युत को भेजी जांच आख्या में डीएचओ ने लिखा है कि चेकिंग के दौरान स्वच्छ शौचालय के निर्माण की गुणवत्ता अच्छी नहीं पाई गई है। शौचालय की फर्श बनाने में गिट्टी, कंकरीट का प्रयोग नहीं किया गया है। इस कारण नवनिर्मित फर्श टूट रही है। जो ईंटें प्रयोग की जा रही हैं, उनकी क्वालिटी भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युतीकरण के लिए 68 पोल आए। इनमें 65 लग गए हैं। तार अभी तक नहीं खींचे गए हैं। पोल लगाने में बेस में कंकरीट, आरसीसी का प्रयोग नहीं किया गया है। इस कारण कई पोल अभी से झुके हैं। उन्हें ठीक कराने की आवश्यकता है। गांव में कुल 21 इंदिरा आवास स्वीकृत हैं। इनमें 7 की छत पड़ी है किंतु दरवाजे, खिड़की व प्लास्टर का कार्य अधूरा है। कोई भी इंदिरा आवास पूरा नहीं हुआ है। सरवन पुत्र जयराम के इंदिरा आवास का निर्माण पुरानी दीवारों पर नई छत डालकर कर लिया गया। बाहरी दीवारों में नोना लगा पाया गया।

----

सफाई कर्मी दो, पर जाता एक भी नहीं
कन्नौज। लोहिया गांव नौरंगपुर नगरिया में दो सफाई कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन काम करने एक भी नहीं जाता है। डीएचओ को निरीक्षण के दौरान प्रधान धर्मेंद्र सिंह और सचिव राजकमल कटियार ने बताया कि सफाई व्यवस्था की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। नालियां कचरे से पटी हैं। सड़कों पर चारो तरफ गंदगी फैली है। सफाई कर्मचारी कई दिनों से गांव नहीं आए हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने सचिव को निर्देश दिए हैं कि वे सफाई कर्मचारियों के पे रोल न भेजें। ताकि उनका वेतन भुगतान रुक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed