{"_id":"35-132860","slug":"Kannauj-132860-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमसी टीम पहुंची मेडिकल कालेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमसी टीम पहुंची मेडिकल कालेज
Kannauj
Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्धता की मान्यता प्रदान करने के लिए किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ की टीम के सदस्यों ने सोमवार को मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। टीम ने एकेडेमिक ब्लाक की सभी फैकल्टियों का गहनता के साथ निरीक्षण कर जानकारियां लीं।
प्रदेश शासन ने मेडिकल कालेज कन्नौज को लखनऊ के चिकित्सा विश्वविद्यालय से संबद्ध करने की घोषणा की थी। इस कालेज के एमबीबीएस स्टूडेंटस को डिग्री लखनऊ विवि. की मिलेगी। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा जुलाई में होनी है। इसके चलते संबद्धता की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए केजीएमसी लखनऊ की टीम दोपहर 12 बजे के करीब मेडिकल कालेज पहुंची। टीम के सदस्यों ने प्रशासनिक भवन में स्थित प्राचार्य कक्ष में एनाटामी, फिजियोलाजी व बायोकेमेस्ट्री की फैकल्टियों के अभिलेखों की जांच की। शिक्षा चिकित्सकों की तैनाती का ब्यौरा लिया। सभी के अभिलेख व सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद सदस्यों ने दो टीमें बनाकर शैक्षणिक भवन के सभी ब्लाकों का निरीक्षण किया। एनाटामी सेक्शन में प्रयोगशाला, म्यूजियम को देखा। मोर्चरी भी देखी। एनाटामी की एचओडी डा.मंजुला सिंह से जानकारियां लीं। इसके बाद कम्यूनिटी मेडिसिन सेक्शन, बायोकेमेस्ट्री, फिजियोलाजी सेक्शन में भी जाकर जांच की। सभी प्रयोगशालाएं, लेक्चर थियेटर, एग्जामिनेशन हाल को देखा। करीब तीन घंटे के निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज के सभी शिक्षा चिकित्सक व विभिन्न विभागों के एचओडी मौजूद रहे।
---------
दोपहर तक आए 300 मरीज
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कालेज में गुरुवार को हुए बवाल के बाद सोमवार को फिर से चहलपहल दिखी। ओपीडी में दोपहर दो बजे तक 600 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें सबसे अधिक 300 मरीज, मेडिसिन में 50 डेंटल, 65 ईएनटी, 60 सर्जरी, 70 आर्थ्रो विभाग से संबंधित रहे। ओपीडी में मौजूद जूनियर व सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों ने इनका इलाज किया। मेडिकल कालेज में आई केजीएमसी टीम की सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस बल भी डटा रहा।