फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   डीएम ने भूमि सुधार का जायजा लिया

डीएम ने भूमि सुधार का जायजा लिया

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी ने कटरी क्षेत्र स्थित गंगूपुर्वा में भूमि संरक्षण विभाग की भूमि सेना योजना के तहत सुधारी जा रही 95 हेक्टेयर भूमि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने पट्टाधारकों से कार्य की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

सोमवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा.रुपेश कुमार से ग्राम प्रधान ने उपचारित भूमि में फसल उगाने के लिए सरकारी नलकूप लगाने की मांग की । डीएम ने जल निगम के अधिशाषी अभियंता को राजकीय नलकूप लगाए जाने के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया 95 हेक्टेयर भूमि को सुधार करके खेती योग्य बनाया गया है। इस कार्य में 13.500 लाख रुपये खर्च हुए हैं। सुधारी गई भूमि में 193 कृषकों को भूमि के लिए पट्टे दिए गए हैं। कृषि अधिकारी ने बताया वर्ष 2012-13 में पक्के एवं कच्चे कार्य कराए जाएंगे। वर्ष 2013-14 में 2500 प्रति हेक्टेयर की दर से कृषि निवेश के रुप में उन्नतशील प्रजाति के बीज एवं खाद किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी नीरज रान, अवर अभियंता एके सिंह, विनोद चंद्र गुप्ता, क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रभूदयाल, कृषक रमेश, रामऔतार, तोताराम, जय सिंह, बेंचेलाल, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन




मनरेगा कार्यो का स्थलीय सत्यापन
रोजगार सेवक की मानदेय सेवाएं समाप्त
कन्नौज। जिलाधिकारी डा.रुपेश कुमार ने मनरेगा योजना से गंगुपुर्वा में चल रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। संपर्क मार्ग के निरीक्षण में पाया गया मार्ग की चौड़ाई कम है। मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण है। मौके पर कार्य नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सेवक जगविजय ने बताया मार्ग की लंबाई 300 मीटर है। वह कोई स्टीमेट नहीं दिखा सका। ग्राम पंचायत अधिकारी अहिबरन सिंह गैरहाजिर मिले। ग्रामीणों ने बताया लेखपाल ने पैमाइश भी नहीं की। इस पर डीएम ने रोजगार सेवक जगविजय सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी। ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रवष्टि व विकास खंड हसेरन में तबादला कर दिया डीपीआरओ को ग्राम प्रधान के वित्तीय पावर सीज करने के निर्देश दिए। लेखपाल को किसी दूरदराज के क्षेत्र में स्थानातंरित करने की एसडीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed