फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   डिगरी में अग्निपीड़ितों की मदद के लिए आगे आए लोग

डिगरी में अग्निपीड़ितों की मदद के लिए आगे आए लोग

Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खड़िनी (कन्नौज)। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव डिगरी में मंगलवार को लगी भीषण आग पर देर रात करीब दो बजे काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग ने कभी न भूलने वाली तबाही का मंजर पैदा कर दिया था। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। बुधवार को पूरे दिन तहसील के अधिकारियों ने क्षति का जायजा लिया। उधर पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हर क्षेत्र से लोग आगे आए।
विज्ञापन

गांव डिगरी में समाजसेवी पूर्व ब्लाक प्रमुख चरन सिंह व मगन सिंह, उद्योगपति महेंद्र बाबू मिश्रा, भाजपा नेता सुब्रत पाठक, वीर सिंह भदौरिया, डा. विजय बहादुर गुप्ता, इंजीनियर अनिल पाल आदि तमाम लोगों ने पीड़ितों की आर्थिक मदद की और साड़ियां, लंचपैकेट, बरतन, आंटा, चावल, कपड़े, बिछाने के लिए बिस्तर आदि सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

खड़िनी व्यापारी संघ की तरफ से प्रत्येक परिवार को दो-दो हजार रुपये की नकद आर्थिक मदद दी गई। पड़ोसी ग्रामीणों ने आग की चपेट में आने वाले परिवारों के लोगों को खाना खिलाया। सुबह दस बजे मृतका विनीता के शव को उठाने के लिए पुलिस कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तो पूरा गांव आक्रोशित हो गया। विद्युतीकरण न होने पर रोष व्यक्त किया। काफी समझाने के बाद करीब 12 बजे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सौरिख अस्पताल की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दवाइयां वितरित कीं। तहसीलदार राकेश सोनी ने तहसील स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। पूरे दिन वह खुद मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक लाख 77 हजार रुपये की धनराशि मृतका विनीता के पिता रामनाथ को सौंपी। अग्निकांड की इस घटना में प्रशासन की तरफ से कुल 34 पीड़ित परिवारों को कुल 4 लाख 55 हजार 500 रुपया की चेकें मुहैया कराई गईं। किसानों को बीमा योजना का लाभ भी दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed