फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   रामपुर मुड़ेरी में भीषण आग से 9 घर जले

रामपुर मुड़ेरी में भीषण आग से 9 घर जले

Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर मुड़ेरी में 9 घरों में लगी भीषण आग से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। तत्काल पीड़ितों को मदद मुहैया कराई।
विज्ञापन

रामपुर मुड़ेरी गांव में बुधवार को अनिल कुमार के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोस में बने मकान भी आग की चपेट में आ गए। भइया लाल , तेजराम , श्यामबाबू , चमेली पत्नी जंगीलाल, नन्हें , अविनाश , रामसागर , नरेश के घरों में भी आग ने जमकर कहर ढाया। खाने-पीने से लेकर घरों में मौजूद अन्य सारा सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। ज्यादातर मकान फूस बंगला टाइप के होने के कारण पीड़ितों के सामने खुले आसमान के नीचे रहने की मजबूरी पैदा हो गई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मानीमऊ चौकी प्रभारी तुषारदत्त त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक उदैतापुर गांव के निकट पहुंची, तब तक सब कुछ राख हो चुका था। तहसीलदार राजेश कुमार ने लेखपालों व कानूनगो के साथ मौके पर पहुंचकर 5200 रुपये की चेक उन चार ग्रामीणों को सौंपी, जिनके घर में सब कुछ जल गया। वहीं कई ग्रामीणों को 1250 रुपया की आर्िथक मदद के तौर पर चेक सौंपी गई। इसके अलावा क्षेत्रीय कोटेदार को बुलवाकर मौके पर ही आटा व चावल बंटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed