{"_id":"35-119747","slug":"Kannauj-119747-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षओं की तैयारियां शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षओं की तैयारियां शुरू
Kannauj
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर वर्ष 2013 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालाकि अभी तक बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की खेप आनी शुरू हो गई है इस क्रम में डीआईओएस कार्यालय को अभी तक हाईस्कूल की 1 लाख 20 हजार व इंटरमीडिएट की ढाई लाख उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं।
जिले में एक सैकड़ा परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पहले ही जारी हो चुकी है। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी 5 फरवरी से शुरू हो गए है। बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षक विद्यालयों में पहुंच रहे हैं। बोर्ड के निर्देश हैं कि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा खत्म कर ली जाए। ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न हो। डीआईओएस सीएल चौरसिया ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप विभाग को मिल गई हैं। उनको सुरक्षित कार्यालय में रखवा दिया गया है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से प्रश्नपत्र आने भी शुरू हो जाएंगे। परीक्षा की तिथियां घोषित होने से पहले अन्य जो भी परीक्षा संबंधित कार्य हैं, उनको खत्म कर लिया जाएगा। परीक्षा के दौरान विद्यालयों में नियुक्त होने वाले परीक्षकों का डाटा कंप्यूटर में फीड कराया जा रहा है।